धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, संवाददाता। जिले में मंगलवार की दोपहर से देर शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम में बदलाव के चलते जनजीवन पर असर देखा गया। सड़कों पर पानी जमा होने से कुछ जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ। वहीं बाजारों में भी सामान्य से कम भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए यह बारिश मिश्रित प्रभाव लेकर आई है। जहां कुछ फसलों को फायदा होगा, वहीं तेज हवा और संभावित ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.