धनबाद में बनेगा फूल उत्कृष्टता केंद्र, फूलों की खेती को मिलेगा बढ़ावा
धनबाद, जून 2 -- धनबाद में फूलों की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जल्द ही फूल उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बलियापुर क्षेत्र में भूमि का चयन कर लिया गया है। यह केंद्र जिले के फूल उत्पादक किसानों के लिए एक तकनीकी हब के रूप में कार्य करेगा, जहां उन्हें आधुनिक फूल उत्पादन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र में किसानों को फूलों की उन्नत प्रजातियों की खेती, आधुनिक सिंचाई प्रणाली, कीट एवं रोग प्रबंधन, पौध संरक्षण तकनीक और विपणन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिलेगी और वे बाजार की मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण फूलों का उत्पादन कर सकेंगे。
फूलों की प्रजातियों का विकास फूल उत्कृष्टता केंद्र में कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.