धनबाद, जून 27 -- शहर के भीड़ वाले बाजार में टॉयलेट की कमी से जूझ रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। स्टेट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (सूडा) की ओर से पूरे राज्य में टॉयलेट की कमी पर जुडको से सर्वे कराया गया था। इसमें धनबाद में सबसे अधिक 56 टॉयलेट (280 सीटर) बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। सूडा के उप निदेशक ने धनबाद नगर निगम को पत्र लिखकर टॉयलेट के लिए जमीन उपलब्ध करने का अनुरोध किया है। धनबाद के बैंकमोड़, पुराना बाजार, स्टीलगेट जैसे इलाके में पब्लिक टॉयलेट नहीं है। सूडा की ओर से जुडको को पूरे राज्य में टॉयलेट बनाने के लिए तकनीकी स्वीकृति दी गई है। सूडा ने सभी नगर निकायों को पत्र लिखकर टॉयलेट बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट सौंपने का अनुरोध किया है। धनबाद में पांच सीटर और नाइन सीटर मॉड्यूलर टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम को स्थानीय ...