धनबाद में बढ़ता वायु प्रदूषण सेहत के लिए खतरनाक
धनबाद, मई 28 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति ठीक नहीं है। रियल टाइम मॉनिटरिंग के आंकड़े के आधार पर विश्लेशण करें तो 2026 यानी जनवरी से मई तक का एक्यूआई कैलेंडर न्यूनतम 128 से अधिकतम 290 के बीच रहा है, जो खराब और अस्वास्थ्य कर श्रेणी में आता है। यानी धनबाद की हवा में सांस लेते हैं तो सावधानी बरतनी जरूरी है। सांस संबंधी रोग वालों के लिए एक्यूआई की यह स्थिति आदर्श नहीं है। धनबाद में वाहनों की अधिक संख्या, कोयला खनन व भारी उद्योग जैसे कई कारण हैं जिनसे प्रदूषण स्तर लगातार चिंता का विषय बना रहता है। एक्यूआई की खराब स्थिति का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हवा में पीएम-2.5 और पीएम-10 जैसे बारीक जहरीले कण बढ़ जाते हैं। यह स्थिति सांस संबंधी रोग उत्पन्न कर सकते हैं। वहीं पहले से सांस संबंधी रोग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.