रांची, मार्च 12 -- रांची। विशेष संवाददाता धनबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने धनबाद के उपायुक्त, एसएसपी, नगर आयुक्त तथा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव को तलब किया है। सभी अधिकारियों को दो अप्रैल को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि धनबाद में वायु गुणवत्ता का स्तर बेहद खराब है और अवैध खनन तथा कोयले के परिवहन के कारण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। अदालत ने यह भी कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है, जबकि बीसीसीएल की ओर से इस संबंध में कई प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।सुनवाई के दौरान अदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.