धनबाद, मार्च 16 -- वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। सोमवार की अल सुबह धनबाद और रांची की स्पेशल पुलिस टीम ने मुठभेड़ में प्रिंस खान के दो गुर्गों के पैर में गोली मारी। पुलिस गिरफ्त से भाग रहे तीसरे आरोपी की भागने के दौरान पैर टूट गई।केंदुआडीह भगाबांध चानक के पास हुई मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के करकेंद श्याम कोठी निवासी विक्की डोम और पलामू जिले के अमन सिंह उर्फ कुबेर को पैर में गोली लगी। पुलिस लगातार प्रिंस के गुर्गों की धर-पकड़ में जुटी थी। जब पुलिस का सामना विक्की डोम और अमन उर्फ कुबेर से हुआ तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पांव के घुटने के नीचे के हिस्से में गोली लगी। घटना के बाद आनन फानन में विक्की और कुबेर को नावाडीह स्थित सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.