धनबाद, जनवरी 15 -- धनबाद, संवाददाता। पहाड़ी इलाकों से आ रही पछुआ हवा के कारण ठंड का असर रात में बढ़ा हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और एक से दो डिग्री की गिरावट संभव है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को हल्की कनकनी बनी रहेगी, जिससे लोगों को सुबह से देर रात तक ठंड का अहसास होता रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी: मौसम विभाग की मानें तो न्यूनतम तापमान में और एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। ऐसे में ठंड का असर बढ़ा रहेगा। इसके बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि तापमान 10 डिग्री के नीचे रह सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.