धनबाद, अप्रैल 28 -- धनबाद में सोमवार को दिनभर तेज धूप रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं उमस भरी गर्मी ने भी परेशान किया। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार धनबाद सहित आसपास के इलाकों में मौसम का रुख एक बार फिर बदलने वाला है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार एक बार फिर मंगलवार से लेकर एक मई तक जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। खासतौर पर धनबाद सहित उत्तर-पश्चिमी झारखंड के इलाकों में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- सावधान! गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की आशंका, इन राज्यों में IMD का अलर्ट जारी जारी रिपोर्ट के मुताबिक बारिश के दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.