धनबाद, मई 6 -- धनबाद में पिछले 16 साल से लंबित स्लॉटर हाउस (बूचड़खाना) खोलने की तैयारी शुरू की गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद धनबाद में बिना लाइसेंस के चल रहे अवैध बूचड़खानों को हटाकर सभी अंचलों में एक-एक आधुनिक स्लॉटर हाउस का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार के पत्र के बाद धनबाद के अपर समाहर्ता ने नगर निगम के सभी पांच अंचलों के क्षेत्र वाले धनबाद, झरिया और बाघमारा के सीओ को पत्र लिखकर 23-23 डिसमिल जमीन ट्रेश नक्शा के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। धनबाद नगर निगम क्षेत्र में एक हजार से अधिक अवैध बूचड़खाने चल रहे हैं। खुले में मांस-मछली की दुकान की वजह से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो जा रहा है। यह भी पढ़ें- वेडिंग जोन में दुकान आवंटन की लॉटरी सात को इन दुकानों को हटाकर अब धनबाद, सिंदरी, छाताटांड़, झरिया और कतरास अंचल में एक-एक आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.