धनबाद, मार्च 31 -- धनबाद में सोमवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदला-बदला रहा। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी के कारण सड़कों पर कम ही लोग नजर आए और गर्म हवाओं ने भी लोगों को परेशान किया। हालांकि शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी ने लोगों को राहत पहुंचाई। शाम की इस हल्की बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई और दिनभर की उमस से राहत मिली। कई इलाकों में कुछ देर तक बूंदाबांदी होती रही, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल तक धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। दिन में तेज धूप और गर्मी रहेगी, जबकि शाम के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। इसके साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.