धनबाद में दिनभर छाए रहे बादल, शाम में बरसे
धनबाद, जुलाई 1 -- धनबाद। धनबाद में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही के बीच जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार धनबाद समेत मध्य झारखंड में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने तथा एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 1 से 4 जुलाई तक अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 5 जुलाई तक जिले में मेघगर्जन, वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.