धनबाद, मई 17 -- झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत उकमा पंचायत के कोरैया गांव में शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे सगे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डंस लिया। इससे दोनों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार कोरैया गांव की आदिवासी महिला सितोली सोरेन अपनी तीन संतानों महावीर सोरेन (12), महिमा सोरेन उर्फ माही (7) और रितेश सोरेन (3) के साथ मिट्टी और खपरैल के मकान में सोई हुई थी। बड़ा बेटा महावीर खटिया पर सोया था, जबकि सितोली अपने दोनों छोटे बच्चों महिमा और रितेश के साथ जमीन पर चटाई व केथा बिछाकर सोई हुई थी। ग्रामीणों का मानना है कि इसी दौरान महिमा सोरेन उर्फ माही व रितेश सोरेन को सांप ने डंस लिया। अचानक रात 12 बजे के आसपास दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज बुखार के साथ पेट में तेज दर्द होने लगा...