धनबाद, दिसम्बर 9 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में धूप खिलने के बावजूद लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। सर्द हवाएं दिनभर लोगों को ठंड का एहसास करा रही हैं। शाम ढलने के साथ ही ठंड की तीव्रता बढ़ जाती है। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में दिख रहे हैं। शाम को खिड़की-दरवाजे बंदकर लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। धनबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में ठंड का असर बढ़ गया है। धूप खिलने के बावजूद हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। पछुआ हवाओं ने सर्दी के प्रकोप को और तीव्र कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 10 दिसंबर से तापमान में ...