धनबाद, जनवरी 8 -- धनबाद, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर कम होने और पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी ने धनबाद का तापमान काफी गिरा दिया है। वहीं अगर धूप हो रही है तो उसका तीखापन भी लोगों को सहन नहीं हो रहा है। अगर बादल हो गए तो उसकी कनकनी भी बर्दाश्त से बाहर हो जा रही है। मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी कर बताया कि अभी कुछ दिन मौसम का यही हाल बना रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। धनबाद के कई क्षेत्रों में ठंड का यह आलम है कि शाम होते ही सड़कों पर आवागमन कम हो जाता है। शाम होने के बाद लोग कम ही घरों से निकलना पसंद कर रहे हैं। बाहर की ठंड से ज्यादा घर की रजाई अच्छी लग रही है। मौसम विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को बेहद ए...