धनबाद, अप्रैल 30 -- कोयलांचल में बुधवार की दोपहर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर करीब तीन बजे आसमान में घने बादल छाने से दिन में ही रात जैसा नजारा दिखा। इसके बाद तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश देर शाम तक रुक-रुक कर जारी रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दूसरी ओर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। दोपहर तीन बजे कटी बिजली रात 11 बजे सामान्य हो पाई। वहीं तेज बारिश और धूल भरी हवाओं के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) इतनी कम हो गई कि सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों और मुख्य सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.