धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद में शनिवार को ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे पुलिस लाइन, लुबी सर्कुलर रोड, बेकारबांध, पुराना बाजार, हीरापुर, मटकुरिया सहित अन्य जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पंडित क्लीनिक रोड, हाउसिंग कॉलोनी, भेलाटांड, बरमसिया सहित कई मोहल्लों में नाली का पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी हुई। बारिश दोपहर तीन से चार बजे तक हुई। बादलों में गर्जन के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे जगह-जगह पेड़ की डाली टूटकर गिरी। बारिश छूटने के बाद भी ठंडी हवाओं के कारण सिहरन महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 25 मार्च तक बारिश की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.