वार्ता, अप्रैल 24 -- झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र की टंडाबाड़ी बस्ती में गुरुवार रात एक बार फिर भयावह भू-धंसान की घटना सामने आई। तेज धमाके के साथ अचानक जमीन धंसने से करीब 10 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान 5 लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तत्काल बाहर निकाल लिया गया। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- भाजपा SIR को कुटिल ढंग से अस्त्र बना रही, CM हेमंत सोरेन ने बताए उपायवर्षों से हो रहे कोयला उत्खनन के कारण? वहीं आज गुस्साए ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वर्षों से हो रहे कोयला उत्खनन ...