धनबाद में छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से राहत
धनबाद, जून 24 -- धनबाद में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता गया और दोपहर तक लोगों को गर्मी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की। शाम के समय ठंडी हवाओं और बारिश के कारण वातावरण में ताजगी लौट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है。
मौसम विभाग की भविष्यवाणी मौसम विभाग के अनुसार धनबाद सहित मध्य झारखंड के अधिकतर हिस्सों में अगले कुछ दिनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.