धनबाद में चार करोड़ से बनेगा फिश कोल्ड स्टोरेज प्लांट
धनबाद, जून 7 -- धनबाद जिले में मत्स्य उद्योग को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। मछलियों के सुरक्षित भंडारण और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 50 टन क्षमता वाले फिश कोल्ड स्टोरेज प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 20 लाख रुपये की लागत से ताजी मछली बिक्री केंद्र भी विकसित किया जाएगा। मत्स्य विभाग ने इसके लिए उपयुक्त भूमि की तलाश और चिह्नीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान में जिले में करीब पांच हजार से अधिक मछुआरे मत्स्य पालन और इससे जुड़े व्यवसायों से जुड़े हुए हैं। जिले में स्थानीय स्तर पर कई क्षेत्रों में तालाबों और जलाशयों में मछली पालन किया जाता है, लेकिन उत्पादित मछलियों के भंडारण के लिए पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण मछुआरों और व्यापारियों को कई बार आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.