धनबाद, जुलाई 10 -- झारखंड में अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। इस दौरान धनबाद में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां जिला परिषद ने अपनी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए गुरुवार को कार्रवाई की। डीडीसी सन्नी राज के निर्देश पर भुईंफोड़ मंदिर के समीप जिला परिषद की भूमि पर बने सात कच्चे मकानों को बुलडोजर से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और जिला परिषद के अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।अवैध कब्जे की वजह से हो रही थी समस्या अधिकारियों ने बताया कि संबंधित भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा था, जिसके कारण जिला परिषद अपनी विकास योजनाओं को लागू नहीं कर पा रही थी। अतिक्रमण हटाने के बाद अब इस जमीन का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा। परिषद की योजना यहां दुकानों का निर्...