धनबाद, मार्च 20 -- झारखंड के धनबाद में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एख युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रणधीर वर्मा चौक के पास स्थित कृषि बाजार में शुक्रवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। उसका शव खून से लथपथ हालत में कृषि बाजार परिसर से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- झारखंड में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर पर चला बुलडोजर,इस वजह से हुई कार्रवाई स्थानीय लोगों के अनुसार रोहित मूल रूप से बोकारो का रहने वाला था। करीब चार-पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.