धनबाद, मार्च 26 -- धनबाद सांसद ढुलू महतो ने धनबाद में केंद्रीय विद्यालय टू का भी मुद्दा उठाया। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने उत्तर में बताया गया कि पूर्व में आवंटित भूमि पर अतिक्रमण एवं कोर्ट केस के कारण निर्माण कार्य संभव नहीं हो पाया था। इसके समाधान के लिए झारखंड सरकार ने मौजा-सबलपुर, धनबाद में 4.30 एकड़ वैकल्पिक भूमि चिह्नित कर सितंबर 2023 में उपलब्ध कराई गई, जिसे नवंबर 2025 में स्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय संगठन को हस्तांतरित कर दिया गया है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीपीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है तथा राज्य सरकार की ओर से सड़क, भूमि समतलीकरण (अर्थ फिलिंग) एवं पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.