धनबाद, मई 3 -- धनबाद जिले में शुक्रवार की दोपहर गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के भोला नाथ बसेरिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने पांच वर्षीय मासूम अंकित यादव पर हमला कर उसकी जान ले ली। अंकित, कुंदन यादव का पुत्र था। बताया जा रहा है कि वह चार नंबर यादव बस्ती स्थित अपने घर के पास हनुमान मंदिर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कुत्तों का झुंड वहां पहुंचा और बच्चे को चारों ओर से घेरकर उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने मासूम के शरीर को बुरी तरह नोच डाला। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की चीख सुनकर जब तक स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लहूलुहान हालत में बेटे का शव देखकर माता-पिता बेसुध हो गए। पिता का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं मां बार-बार बेहोश हो रही थी। कुंदन ने बताया कि अंकित बग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.