धनबाद, मार्च 15 -- धनबाद में सोमवार से बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बीच-बीच में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं 22 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल के गंगा तट वाले हिस्से में ऊपरी हवा में चक्रवाती घेरा बनने से मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। आंधी-बारिश शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।मौसम विभाग ने बताया कि 22 मार्च तक अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं 23 से 26 मार्च के बीच सामान्य बारिश होने के आसार हैं। ज्यादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.