धनबाद में कल से तीन दिन रहेगा चक्रवाती तूफान का असर
धनबाद, अक्टूबर 26 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव का चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। धनबाद सहित पूरे झारखंड पर इसका असर दिखेगा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग ने कहा है कि 28 अक्तूबर तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बनकर आंध्र प्रदेश तट पर बापटला-विशाखापत्तनम के बीच लैंडफॉल करेगा। उस समय हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटे और झोंकों के साथ 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।झारखंड में इसका असर दिखेगा।27-30 अक्तूबर तक धनबाद सहित अन्य जिलों में इसका देखने में मिलेगा। बारिश के साथ-साथ गर्जन व तेज हवा भी चलेंगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलजमाव, कच्चे मकानों को नुकसान, फसलों को क्षति और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- एमपी में भी भारी बारिश कराएगा चक्रवाती तूफान; किन जिलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.