धनबाद, अगस्त 18 -- वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के दो गुर्गों को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ में सोमवार की रात 11 बजे पैर में गोली मारी। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास मुठभेड़ में घायल दोनों गुर्गों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान वासेपुर के नूरी रोड मस्जिद के पास रहने वाले इरफान अंसारी उर्फ टुन्ना और पुटकी निवासी नाजिर अंसारी उर्फ नन्हे के रूप में हुई है।पुलिस को मिली थी टिप बरवाअड्डा पुलिस को जानकारी मिली कि प्रिंस खान के गुर्गे किसी जमीन कारोबारी से रंगदारी की रकम वसूलने के लिए पहुंच रहे हैं। बरवाअड्डा थाने की पेट्रोलिंग पार्टी उनकी तलाश में जुटी थी। इस बीच निरंकारी चौक के पास बाइक पर बैठकर तीन लड़कों को जाते देखा गया। पुलिस को संदेह हुआ तो तीनों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस की सक्रियता...