धनबाद, अप्रैल 24 -- धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार से आंशिक बादल छाने के साथ ही मौसम में बदलाव दिखेगा। जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। गुरुवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 27 अप्रैल के बीच धनबाद और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। विभाग ने 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। यह भी पढ़ें- आज हल्की बारिश से राहत की उम्मीद कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और ओलावृष्टि की भी आशंका है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.