धनबाद, अप्रैल 6 -- धनबाद में सोमवार से लेकर गुरुवार तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मेघगर्जन, वज्रपात एवं आंधी चलने की संभावना है। 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की अनुसार रविवार को तापमान अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। अगले चार दिनों तक अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। रविवार की सुबह की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम दिनभर साफ रहा। अगले चार दिनों तक आंधी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.