धनबाद, अप्रैल 16 -- धनबाद में गुरुवार से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने जिले में तापमान बढ़ने और हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वही धनबाद में बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण दिन के समय गर्मी का असर काफी बढ़ेगा। वहीं, दोपहर के समय गर्म हवाएं यानी लू चलने की भी संभावना है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- हो जाएं सावधान! अगले 48 घंटों में इन इलाकों में कहर बरपाने आ रही लू, दिल्ली-NCR का क्या हाल? विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और ...