धनबाद, अगस्त 13 -- धनबाद, संवाददाता। उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण धनबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार 13 अगस्त को आसपास के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। धनबाद मध्य झारखंड के जिलों में शामिल है। धनबाद में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिली। शाम होते ही हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है। बुधवार को अधिकतम तापामान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 अगस्त तक आसपास के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना कम, तापमान और चढ़ने की स...