धनबाद में आज आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी
धनबाद, जून 10 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में बुधवार से 14 जून तक आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात और 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक धनबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश की गतिविधियों के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, जिससे आने वाले दिनों में कई जिलों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।धनबाद यह भी पढ़ें- बोकारो में आज बरसेगी आफत, वज्रपात व तेज हवाओं को लेकर अलर्ट में मंगलवार सुबह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.