धनबाद में अवैध बालू खनन से सिमटती जा रही दामोदर नदी की धारा
धनबाद, मई 24 -- भौंरा ओपी क्षेत्र के जहाजटांड़ और काली मेला दामोदर नदी घाट पर सक्रिय बालू माफियाओं ने पूरे कोयलांचल की सुरक्षा और जलापूर्ति को संकट में डाल दिया है। इन घाटों से दिन-रात बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध बालू खनन के कारण दामोदर नदी का प्राकृतिक स्वरूप पूरी तरह बिगड़ चुका है। अंधाधुंध खुदाई से नदी की मुख्य जलधारा खतरनाक रूप से संकीर्ण होकर एक किनारे सिमटती जा रही है। भू-वैज्ञानिकों और पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार यदि नदी का यह प्राकृतिक प्रवाह पूरी तरह मुड़ जाता है तो आने वाले समय में पूरे धनबाद और आसपास के कोयलांचल क्षेत्र में भयंकर पेयजल संकट खड़ा होना तय है क्योंकि धनबाद और इसके पड़ोसी क्षेत्रों की लाखों की आबादी अपनी दैनिक जलापूर्ति और पीने के पानी के लिए पूरी तरह से दामोदर नदी पर ही निर्भर है। क्षेत्र के प्रमुख वाटर ट्रीटमेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.