धनबाद में अगले पांच दिन तक बारिश के आसार
धनबाद, अगस्त 30 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। सुबह से शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। सरायढेला, पुलिस लाइन, धैया, आठ लेन सड़क समेत अन्य इलाकों में बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया। जलजमाव के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार करीब 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के के अनुसार जिले में 4 सितंबर तक भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Katihar News: झमाझम बारिश से खेतों को संजीवनी तो जलजमाव का भी खतरा मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार धनबाद में 1 जून से 29 अगस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.