धनबाद, मार्च 13 -- धनबाद में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, वहीं ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली।हीरापुर, बैंक मोड़, पुराना बाजार सहित कुछ क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को थोड़ी देर के लिए आवागमन में परेशानी हुई। वाहन चालकों को भी पानी भरी सड़कों से गुजरने में सावधानी बरतनी पड़ी।मौसम विभाग का कह...