धनबाद में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना
धनबाद, अगस्त 10 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। धनबाद में रविवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बादलों की गर्जन और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना रहा। हालांकि बारिश के साथ ही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से देर रात तक बिजली का आना-जाना लगा रहा। बारिश रुकने के बाद ही बिजली बहाल हुई। लोगों को करीब सात-आठ घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक कड़ी धूप से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक दर्ज की गई जबकि न्यूनतम 26 डिग्री रहेगी। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ग्रीन अलर्ट जारी किया है। इससे बारिश होने की अनुमान चार दिनों तक बताया गया है। रविवार को 32 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 26 थी। वहीं सोमवार से लेकर गुरुवार तक 40-50 की गति से हवाएं चलेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्के से मध्यम दर्जे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.