धनबाद में अगले चार दिनों तक छाए रहेंगे बादल
धनबाद, सितम्बर 22 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी रह सकता है। 25 सितंबर तक एक-दो बार बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 23 और 24 सितंबर को धनबाद समेत दक्षिण-मध्य झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने 22 सितंबर को भी कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और तेज हवा की चेतावनी है। 23 और 24 सितंबर को धनबाद सहित आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है。 यह भी पढ़ें- रांची में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, पूरे झारखंड में 24 सितंबर से भारी बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.