धनबाद मंडल में 29 रेलकर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार
गिरडीह, अप्रैल 28 -- सरिया, प्रतिनिधि। रेलवे संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धनबाद मंडल में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने फरवरी 2026 माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 29 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में बताया गया कि सम्मानित सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कई संभावित खतरों को समय रहते पहचान कर टाल दिया। इनमें रेल पटरियों में फ्रैक्चर का पता लगाना, हॉट एक्सल जैसी तकनीकी खामियों को चिन्हित करना तथा अन्य संरक्षा संबंधी गड़बड़ियों को समय पर दूर करना शामिल है। कर्मचारियों की इस तत्परता के कारण कई संभावित रेल दुर्घटनाओं और परिचालन में आनेवाली बाधाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.