कोडरमा, जून 7 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में धनबाद मंडल में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न खंडो के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चन्द्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग किया गया। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों व विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। इस जांच अभियान कुल 1640 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 9 लाख 31 हजार 815 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.