धनबाद मंडल का दबदबा, 22 शील्ड पर कब्जा
धनबाद, अगस्त 8 -- पूर्व मध्य रेल के 71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 समारोह में धनबाद मंडल का दबदबा रहा। शुक्रवार को पाटलिपुत्र रेल परिसर के दीघा प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने वर्ष 2026 में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। धनबाद मंडल को प्राप्त 22 शील्डों में से 9 शील्ड अन्य मंडलों के साथ संयुक्त रूप से प्रदान की गईं। धनबाद मंडल को मिले पुरस्कारों में से महाप्रबंधक ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड सबसे प्रमुख रही। इसके अलावा कार्मिक शाखा दक्षता शील्ड, बरवाडीह को सर्वश्रेष्ठ माल डिपो शील्ड, सर्वोत्तम आपदा प्रबंधन दक्षता शील्ड, सी एंड डब्ल्यू दक्षता शील्ड, दूरसंचार दक्षता शील्ड, कार्य दक्षता शील्ड, सुरक्षा शील्ड, पतरातू इलेक्ट्रिक लोको शेड के लिए सर्वश्रेष्ठ शील्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.