धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद रेल मंडल एक बार फिर से भारतीय रेलवे का सरताज बना। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार की रात 10.30 बजे तक के आंकड़ों में धनबाद रेल मंडल बिलासपुर रेल मंडल से करीब 500 करोड़ रुपए राजस्व में आगे चल रहा था। वहीं लोडिंग में भी 0.4 मिलियन टन से धनबाद आगे था। आमदनी में धनबाद रेल मंडल लगातार चौथे साल भारतीय रेलवे में सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रहा। लोडिंग में भी धनबाद मंडल का लगातार डंका बजता रहा। धनबाद रेल मंडल ने आखिरी दिन अंतिम डेढ़ घंटे पहले तक इस वर्ष 194.5 मिलियन टन लोडिंग कर करीब 25 हजार करोड़ रुपए का राजस्व हासिल कर लिया। वहीं बिलासपुर रेल मंडल 194.1 मिलियन टन लोडिंग के साथ दूसरे नंबर पर रहा। बिलासपुर की कमाई 24,525 करोड़ रुपए के आसपास थी। खुर्दा रोड डिवीजन 176.22 मिलियन टन लोडिंग के साथ और 15,92...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.