धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस 24 व 27 को गया होकर चलेगी
धनबाद, जून 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। छिपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर प्रस्तावित नन इंटरलॉकिंग के मद्देनजर धनबाद और गोमो की कई ट्रेनें एक सप्ताह तक प्रभावित रहेंगी। गोमो-बरवाडीह मेमू 22 से 27 जून तक रद्द रहेगी। इसके अलावा रांची-सासाराम इंटरसिटी सहित बरकाकाना और बरवाडीह की अन्य 11 लोकल ट्रेनें अलग-अलग तिथियों पर 27 जून तक नहीं चलेंगी। धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस 24 और 27 जून को चंद्रपुरा-पतरातू-गझंडी की बजाय गया-सोन नगर-गढ़वा रोड लिंक होकर चलेगी। वापसी में भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस 22, 25 व 26 जून को गढ़वा रोड, सोन नगर, गया होते हुए धनबाद आएगी। इसी तरह हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 23 से 27 जून तक चंद्रपुरा-गोमिया-बरकाकाना की जगह गया, सोन नगर, गढ़वा रोड लिंक होकर चलेगी। यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें, जून के आखिरी हफ्ते में कई ट्रेनों का रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.