धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर धंसी सड़क, अफरातफरी
धनबाद, अप्रैल 15 -- धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के समीप बुधवार को बीच सड़क अचानक करीब दो फीट तक धंस गई। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। प्रभावित हिस्से के आसपास सड़क पर कई जगहों पर दरारें भी देखी गईं, जिससे बड़े खतरे की आशंका बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी है और आने-जाने वालों को सतर्क किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर बोकारो की ओर जाने वाले वाहनों का मार्ग बदल दिया गया है। फिलहाल वाहनों को दूसरी ओर से गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। सड़क धंसने के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.