धनबाद, मई 13 --  बीसीसीएल द्वारा धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग की धंसी सड़क को दोबारा नहीं बनाने व इसे खतरनाक घोषित किये जाने से नाराज नागरिकों के संयुक्त मोर्चा ने बुधवार की शाम केंदुआ पुल पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल का पुतला दहन किया। मौके पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए नागरिकों ने सीएमडी के उस बयान का कड़ा विरोध किया, जिसमें केंदुआ की स्थिति को अत्यंत चिंताजनक, गैस व भू-धंसान प्रभावित बताया गया था। मोर्चा ने  बीसीसीएल डीजीएमएस और सिंफर को जनविरोधी व संवेदनहीन संस्था करार दिया।  कहा  लोगों को उजाड़ने की प्रक्रिया तत्काल बंद की जाए। धंसी सड़क का अविलंब पुनर्निर्माण कर आवागमन चालू किया जाए। यह भी पढ़ें- केंदुआडीह के लोगों का पुनर्वास ही एकमात्र विकल्प उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। पुतला दह...