धनबाद, नवम्बर 24 -- धनबाद आद्रा रेल मंडल में प्रस्तावित मरम्मत कार्य को देखते हुए रेलवे ने धनबाद से खुलने वाली धनबाद-बांकुड़ा मेमू को 25 और 29 नवंबर को एक घंटा विलंब से चलाने की घोषणा की है। इसी तरह झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू 24 से 28 नवंबर तक धनबाद नहीं आएगी। ट्रेन झाड़ग्राम से चल कर बोकारो तक आएगी और वहीं से वापस लौट जाएगी। वर्दमान-हटिया-वर्दमान मेमू 24 से 28 नवंबर के बीच गोमो तक ही जाएगी। गोमो से ही ट्रेन वापस वर्दमान लौट जाएगी। आद्रा डिवीजन में ब्लॉक के कारण लगातार दोनों ट्रेनें प्रभावित रह रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.