धनबाद पुलिस साइबर अपराधी को ले गयी साथ
देवघर, जून 10 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र से नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधी अमित कुमार दास को धनबाद पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायालय के आदेश पर धनबाद पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जानकारी के अनुसार धनबाद पुलिस ने सोमवार को कुंडा थाना क्षेत्र के पांडेय दुकान के समीप से अमित कुमार दास को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना ले जाया गया, जहां उससे देर रात तक पूछताछ की गई। यह भी पढ़ें- डिलीवरी बॉय बनकर पहुंची धनबाद पुलिस, साइबर अपराधी को दबोचा पूछताछ के दौरान पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। उसके बाद मंगलवार को आरोपी को देवघर न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.