धनबाद, जून 1 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर धनबाद के सभी थानों और ओपी के साथ-साथ पुलिस लाइन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। थाना व ओपी प्रभारियों ने पुलिस अफसरों व कर्मियों को तंबाकू मुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया। पुलिस वालों ने जन जागरुकता को बढ़ावा देने की भी शपथ ली। उन्होंने तंबाकू और तंबाकू से बने किसी भी प्रकार के उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों, सामाजिक नुकसान और आर्थिक प्रभावों की भी चर्चा की गई। पुलिसकर्मियों ने अपने परिवार, मित्रों एवं आम नागरिकों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पुलिस कर्मियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ, लोगों को किया जागरू...