धनबाद, मार्च 14 -- धनबाद। बेहतर पुलिसिंग के लिए धनबाद जिले को 40 नई बोलेरो और 45 अपाचे बाइक प्रदान की गई है। राजधानी रांची से वाहन शुक्रवार की रात को धनबाद पहुंचाए गए। जल्द ही जिले के विभिन्न थाना और पुलिस पदाधिकारियों को आवंटित किए जाएंगे। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इन वाहनों के आने से धनबाद जिले में पुलिस की गश्त व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। विशेष रूप से दूर-दराज और भीड़ वाले इलाकों में पुलिस की पहुंच तेज होगी, जिससे आम जनता की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। एसएसपी प्रभात कुमार के बताया कि इन वाहनों का उपयोग थानों की गश्ती टीमों, विशेष अभियान दलों तथा विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराधियों पर प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.