धनबाद, मार्च 1 -- टीबी मुक्त भारत अभियान को रफ्तार देने के लिए झारखंड सरकार की अत्याधुनिक निक्षय वैन शनिवार को धनबाद पहुंची। यहां पहुंचते ही वैन की एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। मशीन चल हर नहीं रही थी। जांच में पता चला कि वैन में लगी एक्स-रे मशीन यूपीएस से संचालित नहीं हो रही है। इससे कुछ देर के लिए अधिकारियों की चिंता बढ़ गई। कर्मचारियों ने एक्स-रे मशीन को सीधे बिजली कनेक्शन से जोड़कर देखा। सीधे करंट देने पर मशीन ने काम करना शुरू कर दिया। मामले की सूचना राज्यस्तरीय अधिकारियों को दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जल्द ही राज्य मुख्यालय से इंजीनियर भेजे जाएंगे, जो तकनीकी खामी दूर करेंगे। मरम्मत के बाद वैन एक महीने तक धनबाद के विभिन्न इलाकों में जाकर जांच करेगी। इसके बाद इसे जामताड़ा भेजा जाएगा। फिलहाल सभी को इंजीनियर के आने का इंतजार ...