धनबाद पब्लिक स्कूल में 100 छात्रों ने संभाली नेतृत्व की नई जिम्मेदारी
धनबाद, जुलाई 26 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद पब्लिक स्कूल में शनिवार को नए सत्र के लिए स्कूल कैबिनेट के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पद अलंकरण के बाद छात्रों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा सदैव विद्यालय के मूल्यों को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। अतिथियों ने नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को सैश पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर शिक्षा विकास ट्रस्ट के चेयरमैन कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि नेतृत्व अधिकार नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का दूसरा नाम है। विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने व्यवहार, अनुशासन और ईमानदारी से ऐसे उदाहरण प्रस्तुत करें, जिनका अनुसरण अन्य विद्यार्थी भी गर्व से करें। यह भी पढ़ें- Auraiya News: छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.