धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद पब्लिक स्कूल में बुधवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। तालियों की गूंज के बीच 400 मेधवी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। शिक्षा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन एवं मूल्यों के साथ उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को बधाई दी। शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की। समारोह का मुख्य उद्देश्य उन विद्यार्थियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने शिक्षा, खेलकूद, विज्ञान तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.